
Health Department Jobs 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने टेक्नीशियन के पोस्ट पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत लैब टेक्नीशियन के 1075 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं.
STEP 2. इसके बाद Bihar SHS Lab Technician Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर के रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
STEP 5. सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करें.
STEP 6. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सिंतबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने के अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 तय की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना अनिवार्य है।
साथ ही उम्मीदवार के पास लैब टेक्नीशियन से संबंधित कोर्स या अनुभव होना एक अतिरिक्त लाभ दे सकता है। सीनियर लैब टेक्नीशियन के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 24000 रुपये सैलरी मिलेगी। वहीं, लैब टेक्नीशियन के पद पर हर महीने 15000 की सैलरी मिलेगी।
आवेदन के लिए आयुसीमा
वहीं, अगर उम्र की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष, अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 40 वर्ष, एससी, एसटी के लिए 42 वर्ष होना चाहिए।