BOB Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग और फाइनेंस के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा में वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर नियमित और कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द से जल्द ऑनलाइन फॉर्म भरें, क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरम में है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर तय की गई है।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60% अंकों के साथ CA, CMA, CFA या फाइनेंस में MBA/PGDM होना चाहिए। साथ ही किसी भी विषय में ग्रेजुएशन द्वारा होना जरूरी है। फाइनेंस या मार्केटिंग में डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा - संबंधित पदों के लिए बैंकों, वित्तीय संस्थानों या एनबीएफसी (NBFCs) में 2 से 3 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 23 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 37 वर्ष होनी अनिवार्य है। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो सामान्य , ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टिलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू/ ग्रुप डिस्कशन के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: SBI Free Courses: एसबीआई लेकर आया AI और फाइनेंस से जुड़े फ्री ऑनलाइन कोर्सेस, जानिए कैसे करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
स्टेप 2 - इसके बाद “Recruitment of Wealth Executive & Credit Analyst 2026" विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - 'Apply Online' पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त करें।
स्टेप 4- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 5 - मांगे गए जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
स्टेप 6 - अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।