Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संस्थान में 1500 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. सभी आवश्यक डिटेल दर्ज करें।
STEP 4. रजिस्टेशन होने के बाद लॉगिन करें और सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।
आवेदन के लिए आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं सरकारी नियमानुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन आदि श्रेणियों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, तो वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इस पोस्ट पर सेलेक्शन के लिए पहले ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को Local Language Proficiency Test भी पास करना होगा।