Bihar Assistant Professor Recruitment Cancelled: बिहार में मेडिकल टीचर्स बनने का सपना देख रहे डॉक्टरों को बड़ा झटका लगा है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सहायक प्राध्यापक के 1711 पदों पर होने वाली बंपर भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। बिहार लोक सेवा आयोगन ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते हुए विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 तक के सभी विज्ञापनों को वापस ले लिया है।
विभाग ने वापस ली अधियाचना
आयोग की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भर्ती के लिए भेजी गई अधियाचना वापस ले ली गई है। इसी वजह से पहले जारी किए गए सभी विज्ञापनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि संशोधित अधियाचना मिलने के बाद नए सिरे से विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
किन पदों पर होनी थी भर्ती
इस भर्ती के जरिए एनेस्थीसिया, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, माइक्रोबायोलॉजी, बाल रोग, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और एनाटॉमी जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में मेडिकल विशेषज्ञों MD/MS डिग्री धारकों की नियुक्ति की जानी थी।
यह भी पढ़ें: ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
करना होगा थोड़ा इतंजार
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संशोधित अधियाचना दोबारा भेजी जाएगी। इसके बाद BPSC नए सिरे से विज्ञापन जारी करेगा। नए विज्ञापनों के पदों की संख्या, योग्यता और आवेदन से जुड़े नए नियमों की पूरी जानकारी आएगी। फिलहाल आयोग ने नए विज्ञापन के आने की कोई तारीख तय नही की है, इसलिए उम्मीदवारों को थोड़ा इंतजार करना होगा।