.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dc11e5076-3733-4233-ac1d-ef869454639d&w=3840&q=75)
BEML Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत अर्थमूवर्स लिमिटेड (BEML) ने कई अलग-अलग पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 243 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2025 तय की गई है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Career/Recruitment सेक्शन में संबधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 4. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन के लिए आयुसीमा
आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 243 पदों को भरा जाएगा। इसमें एग्जीक्यूटिव्स के 27, मैनेजमेंट ट्रेनी 100, सिक्योरिटी गार्ड के 44, फायर सर्विस पर्सनल के 12, स्टाफ नर्स के 10, फार्मासिस्ट के 4 और नॉन-एग्जीक्यूटिव्स के 46 पद शामिल हैं। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 29 वर्ष और अधिकतम आयु 51 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन के लिए शुल्क
वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 रुपये शुल्क जमा करना होगा, तो वहीं, SC/ST/PwD वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। बता दें, उम्मीदवारों का चयन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीखें अलग से वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी।