ECIL Apprentice Recruitment 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ITI पास युवाओं के लिए 310 पदों पर ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ECIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 310 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा 87 पद फिटर और 86 पद इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के लिए हैं। इलेक्ट्रीशियन के 50 और COPA के 41 पद हैं. वहीं वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मैकेनिक सहित अन्य ट्रेड में भी सीटें निर्धारित की गई हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों के पास NCVT Certificate होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इसमें चयन सीधे ITI में मिले मार्क्स के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से होगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद एक प्रैक्टिकल टेस्ट होगा, जिसे पास करने पर उम्मीदवारों को National Apprenticeship Certificate (NAC) दिया जाएगा।