.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dc509367b-52f6-40e3-81c3-580e9de8fa21&w=3840&q=75)
RRB Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो रही है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Section Controller Recruitment” पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगे गए विवरण को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
STEP 4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
STEP 6.अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन के लिए आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लोगों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये प्रति माह प्रारंभिक वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्लूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, तो वहीं SC, ST, दिव्यांग, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवार को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी। इन भर्ती अभियान के तहत कुल 368 पदों को भरा जाएगा।