.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Daf702a85-394b-44d6-9993-ad65dde83d43&w=3840&q=75)
MPESB Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) की ओर से समूह-2 उप-समूह-3 के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए जरिए कुल 454 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर, 2025 तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि समूह-2 उप-समूह-3 के कुल 454 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सामान्य उम्मीदवारों के लिए कुल 146 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 29 पद, एससी के लिए 58 पद, एसटी के लिए 69 पद और ईबीसी के लिए 152 पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की गई है।
इस दिन होगी परीक्षा
बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। समूह-2 उप-समूह-3 भर्ती परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं मध्य प्रदेश के एससी एवं एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है।