UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 513 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर (यदि लागू हो तो) फॉर्म को सबमिट कर दें।
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2026 तय की गई है। वहीं, आवेदन में कोई गलती सुधारने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 रखी गई है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ई./बी.टेक (संबंधित शाखा में) और बी.एस. या बी.आर्क (संबंधित विषय में) की डिग्री होना अनिवार्य है।
कितनी मिलेगी सैलरी
पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये वेतन मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।