HLL Lifecare Recruitment 2026: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़ी भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें डिप्टी जनरल मैनेजर, मैनेजर, क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 55 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें डिप्टी जनरल मैनेजर के 1 पद, एसोसिएट मैनेजर (इंटरनल ऑडिट) के 2 पद, जूनियर मैनेजर (प्रोडक्शन) के 8 पद, क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर के 9 पद, सीनियर बिजनेस मैनेजर व बिजनेस मैनेजर के 2 पद, हेल्थकेयर सर्विसेज (विभिन्न पद - मैनेजर, ऑफिसर के कुल 33 पद शामिल हैं।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 से 47 वर्ष के बीच (पद के अनुसार) होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: NICL में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया और सैलरी
आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 12000 से 2,00,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन और अन्य सरकारी भत्ते मिलेंगे।
कैसे करें आवेदन
एचएलएल लाइफकेयर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद करियर सेक्शन में संबंधित पद की अधिसूचना डाउनलोड करें। फिर नोटिफिकेशन में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक पर क्लिक करके 21 अक्टूबर से पहले अपना आवेदन जमा करें।