BHEL Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने आर्टिजन ग्रेड IV (Artisan Grade-IV) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 660 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 660 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें फिटर के 278, वेल्डर के 104 पद, मैकेनिक के 101 पद, इलेक्ट्रिशियन के 90 पद, टर्नर के 52 पद, फाउंड्री मैन के 12 पद और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 23 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCT-ITI सर्टिफिकेट और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) दोनों होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आईटीआई-एनटीसी और एनएसी में निर्धारित न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों की शुरुआत में 1 साल के लिए अस्थायी आधार पर नियुक्ति की जाएगी। शुरुआती एक वर्ष में 24,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं नियमित होने पर 29,500 से 65,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Income Tax Department Recruitment: आयकर विभाग में 119 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन कैसे करें
1. सबसे पहले BHEL के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद वेबसाइट पर आर्टिजन रिक्रूटमेंट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आवेदन फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
4. वहीं अब आवेदन फीस भरकर सभी जानकारी को चेक करके आवेदन को सबमिट करें।