AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 जुलाई तय की गई है।
इतने पदों पर भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 95 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें 31 ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 31 डिप्लोमा अप्रेंटिस और 33 ट्रेड (आईटीआई) अप्रेंटिस के पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो ग्रेजुएट/डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में चार साल की डिग्री या तीन साल का रेगुलर डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं, आईटीआई/ट्रेड के लिए उम्मीदवार के पास एसआईसीटीई से संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात की जाए, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 26 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 28 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Police Constable Recruitment 2026: इस राज्य में कांस्टेबल के 700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 64 हजार मिलेगी सैलरी
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12,000 रुपये और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस को 9,600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
इस अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार NATS पोर्टल और www.apprenticeshipindia.org पर आवेदन कर सकते हैं। सभी वर्ग के अभ्यर्थी बिल्कुल निशुल्क आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद एएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।