BHEL Vacancy 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 380 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। बल्कि मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर तय की गई है।
किस ट्रेड में कितने पद
बता दें कि यह भर्ती कुल 09 ट्रेड के लिए है। कुल 9 ट्रेड में 380 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन ट्रेड में फिटर के 125 पद, वेल्डर की 115 पद, इलेक्ट्रीशियन के 30 पद, टर्नर के 20 पद, मशीनिस्ट के 20 पद, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 12 पद, मैकेनिक आरएंडसी के 6 पद और सीओपीए के 45 पद है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किस मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार ने एनसीवीटी या एससीवीटी से फुल टाइम आईटीआई कोर्स किया होना चाहिए। वेल्डर ट्रेड के लिए एनसीवीटी से प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट मान्य होगा।
यह भी पढ़ें: MPESB Vacancy 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 3 सब इंजीनियर के 1700 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा; ऐसे करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कितनी मिलेगी स्टाइपेंड
अप्रेंटिस में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेड के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मैकेनिक आरएंडसी ट्रेड के लिए 11,040 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड निर्धारित है। वहीं वेल्डर और सीओपीए ट्रेड के उम्मीदवारों को 10,560 रुपये महीने स्टाइपेंड मिलेंगे।