NLC India Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में ट्रेनिंग के साथ काम सीखने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने कुल 1,067 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और इस दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा।
ITI ट्रेड अप्रेंटिस
बता दें कि ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 700 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें फिटर के 125 पद, इलेक्ट्रीशियन के 125 पद, वेल्डर के 120 पद, मैकेनिक के 110 पद, वायरमैन के 110 पद, टर्नर के 45 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 30 पद, स्टेनोग्राफर के 20 पद, RAC मैकेनिक के 10 पद और मैकेनिक डीजल के 5 पद शामिल हैं।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस
ग्रेजुएट (नॉन-इंजीनियरिंग) अप्रेंटिस 367 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें कॉमर्स के 70 पद, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के 72 पद, नर्सिंग के 36 पद, कंप्यूटर साइंस के 93 पद, कंप्यूटर एप्लीकेशन के 45 पद, केमिस्ट्री के 26 पद, जियोलॉजी के 14 पद, माइब्रोबायोलॉजी के 5 पद और फार्मासिस्ट के 6 पद शामिल हैं।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 12,000 रुपये मिलेंगे.
वहीं, ग्रेजुएट अप्रेंटिस में कुछ विषयों में 14,174 रुपये प्रति माह और कुछ विषयों में 16,678 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के स्टाइपेंड में से 6,150 रुपये सरकार की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: इस राज्य में प्रधानाचार्य के 1475 पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी; जानें कौन कर सकता है आवेदन
कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं।
2. इसके बाद अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़ा लिंक करें।
3. अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और शैक्षणिक योग्यता और संबंधित ट्रेड या विषय का विवरण भरें।
4. फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों को चेक करने के बाद उसे सबमिट कर दें।
5. आवेदन पूरा होने पर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास रख लें।