BRO GREF Recruitment 2026: बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की ओर से जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) के पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत जारी की गई है। इस भर्ती में कई तकनीकी और गैर तकनीकी पद शामिल किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया अप्रैल में होने की संभावना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 899 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, ऑपरेटर एक्सकेवेटिंग मशीनरी और इलेक्ट्रिशियन जैसे पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: AIIMS Vacancy: बिना एग्जाम दिए बनें एम्स का हिस्सा; ₹67,000 से ज्यादा वेतन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
विशेष आरक्षण रखा गया
नोटिफिकेशन में पूर्व सैनिक (ESM) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए भी विशेष आरक्षण रखा गया है। स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, ड्राफ्ट्समैन और इलेक्ट्रिशियन जैसे पदों पर इनके लिए अलग से सीटें तय की गई हैं।
आवेदन की तारीख जल्द होगी जारी
आवेदन की अंतिम तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। परीक्षा की तारीखें भी अलग से जारी की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतन और भत्ते भारत सरकार के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।