Recruitment For Food Safety Officer: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 45 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर के कुल 45 पद भरे जाएंगे। इन पदों में 22 पद अनारक्षित वर्ग के लिए है। डीएससी और ओएससी के लिए 5-5 पद, बीसी-ए के लिए 5, बीसी-बी के लिए तीन और ईडब्ल्यूएस के लिए 5 पद निर्धारित है।
कैसे करना होगा आवेदन
बता दें कि आवेदन एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए करना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद यूआरएल जारी होगा जिसकी मदद से लॉगिन करके एडवर्टाइजमेंट नंबर 25/2026 के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, मास्टर या डॉक्टरेट डिग्री होना अनिवार्य है। एलिजिबल विषय में फूड टेक्नोलॉजी, फूड इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन, फूड बायोटेक्नोलॉजी, फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग, फिशरीज, फूड न्यूट्रिशंस एंड डायरेक्टिव फॉर हॉर्टिकल्चर शामिल है। इसके अलावा वेटरनरी साइंस, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री और मेडिसिन से जुड़ी डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि ओएससी, डीएससी, बीसी-ए (एनसीएल), बीसी-बी (एनसीएल), ईएसएम और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं 40 प्रतिशत या उससे ज्यादा दिव्यांगता वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।