NTA Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। NTA ने अपने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के लिए लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2 पदों पर चयन किया जाएगा। यह नियुक्तियां पूरी तरह से संविदा के आधार पर की जाएंगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें रिटायर्ड सरकारी अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही लाइब्रेरी मैनेजमेंट के काम में कम से कम 5 साल का अनुभव होना जरूरी है। इस भर्ती में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों के लिए योग्यता
केंद्र/राज्य सरकार, PSU या किसी स्वायत्त संस्थान से रिटायर्ड अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन या लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर के पद पर काम किया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव आवश्यक है। इस भर्ती में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।
क्या होगी लाइब्रेरियन की जिम्मेदारी
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को एनटीए की लाइब्रेरी की देखरेख और प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसमें पुस्तकों और डिजिटल सामग्री को व्यवस्थित रखना, लाइब्रेरी के रिकॉर्ड का रखरखाव करना और अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराना शामिल है। उम्मीदवार को लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, डिजिटल डेटाबेस, कंप्यूटर सिस्टम और ऑटोमेटेड कैटलॉगिंग की जानकारी भी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: OPSC Jobs 2026: ओडिशा में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन NTA के नियमों के अनुसार होगा। जरूरत पड़ने पर योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने एकमुश्त सैलरी मिलेगी।
आवेदन कैसे करें
आधिकारिक प्रारूप में फॉर्म भरें।सभी जरूरी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अटैच करें। इसके बाद आवेदन पत्र को [email protected] पर ईमेल करें। ईमेल के Subject में Application for the Post of Librarian, NTA लिखना अनिवार्य है।