
DSSSB PRT Vacancy 2025: दिल्ली में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1180 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू होगी।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद मांगी गई जानकर भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 3. फिर लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 4. इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 2 साल का D.El.Ed डिप्लोमा होना चाहिए या 4 वर्षीय B.El.Ed कोर्स या ग्रेजुएशन डिग्री के साथ 2 वर्षीय D.El.Ed डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही CTET पास होना अनिवार्य है। वहीं, उम्र सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से देखी जा सकती है।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC/ST, PwBD और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। चयनित असिस्टेंट टीचर्स को पे लेवल-06 के अंतर्गत 35,400 रूपये से 1,12,400 रूपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।