SECR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जून तय की गई है।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद नए यूजर्स को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन ID बनानी होगी।
3. फिर ‘Establishment Search’ में SECR Raipur सर्च करें।
4. इसके बाद अपनी योग्यता के अनुसार ट्रेड चुनकर ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
5. फिर अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
6. आखिर में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट ले लें
इतने पदों पर होगी भर्ती
बचा दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुल 1644 रिक्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप के लिए निकाली गई है। इन पदों के अंतर्गत फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा (COPA), मैकेनिक, स्टेनो हिंदी/अंग्रेजी और मशीनिस्ट समेत कई ट्रेड शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Coal India Recruitment: कोल इंडिया में 600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम 15 साल और अधिकतम 24 साल तय की गई है। इसके अलावा SC/ST को 5 सला, OBC को 3 साल, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को अतिरिक्त छूट मिलेगी। आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर होगी।
चयन प्रक्रिया
बता दें कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 10वीं और ITI के औसत अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।