.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D55aaa990-8f65-492c-82e9-04efdd4f8b0a&w=3840&q=75)
Punjab And Sind Bank recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक अधिकारी (LBO) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2025 से स्टार्ट हो गई है, जो 4 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से PSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsonline.ibps.in/psbaug25 पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करें ृ
STEP 3. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रकिया पूरी करें।
STEP 4. हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा कर के फॉर्म सबमिट कर दें।
750 पदों को भरा जाएगा
इस भर्ती अभियान के तहत 750 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ किसी भी पब्लिक सेक्टर/ बैंक/ रीजनल रूरल बैंक में ऑफिसर कैडर में 18 महीने काम करने का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूए वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये + टैक्स एवं Payment Gateway Charges शुल्क जमा करना होगा, तो वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये + टैक्स एवं Payment Gateway Charge जमा करना होगा।