
Airport Vacancy 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 976 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2025 तय की गई है।
कैसे करें आवेदन ?
STEP 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
STEP 2: इसके बाद JUNIOR EXECUTIVES THROUGH GATE" लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3: रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।
STEP 4: अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 5: इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आर्किटेक्चर/ इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही GATE 2023/ GATE 2024/ GATE 2025 परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी चयन के योग्य होंगे। इसी के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा, तो वहीं महिला, एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और एएआई में एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग वाले उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। इन पदों पर चयनित हुए उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 प्रति माह तक का वेतनमान दिया जाएगा।