IIT BHU Vacancy 2026: अच्छे संस्थान में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में जूनियर इंजीनियर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर टेक्नीशियन के विभिन्न नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitbhu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
स्पीड पोस्ट से भेजना होगा डॉक्यूमेंट्स
बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर तय की गई है। कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन के साथ ऑफलाइन भरे हुए फॉर्म के प्रिंट आउट के साथ दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्पीड पोस्ट के जरिए भेजने होंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 55 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जूनियर सुपरिटेंडेंट के 21 पद, जूनियर टेक्नीशियन (ग्रुप-I) के 4 पद, जूनियर टेक्नीशियन (ग्रुप -II) के 11 पद, जूनियर टेक्नीशियन (ग्रुप- III) के 3 पद, जूनियर टेक्नीशियन (ग्रुप-IV) के 4 पद, जूनियर टेक्नीशियन (ग्रुप-V) के 4 पद, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट के 2 पद, असिस्टेंट इंजीनियर के 2 पद, जूनियर इंजीनियर के 3 पद और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के 1 पद शामिल है।
यह भी पढ़ें: India Post Jobs 2026: डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आयु सीमा
नॉन टीचिंग की इस भर्ती में सभी पदों के लिए एज लिमिट अलग-अलग तय की गई है। जूनियर सुपरिटेंडेट के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष है। वहीं सभी ग्रुप से जूनियर टेक्नीशियन की एज लिमिट 27 वर्ष, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट की 30 वर्ष, जूनियर इंजीनियर की 35 वर्ष और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर की अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/दिव्यांगजन/सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। जबकि इसके अतिरिक्त अन्य सभी वर्गों को ₹500 एप्लिकेशन फीस जमा करना होगा।