
Assam DEE Recruitment 2025: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका है। असम प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE) ने राज्य के लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “DEE Lower and Upper Primary Teacher Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
10,673 पदों होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 10,673 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जो 30 सितंबर 2025 तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत संविदा या राज्य पूल शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. इसके अलावा, उम्मीदवार ने कम से कम तीन साल की निरंतर सेवा 30 सितंबर 2025 तक पूरी की होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: DSSSB TGT Recruitment 2025: दिल्ली में टीजीटी शिक्षक के 5346 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
मेरिट बेसिस पर किया जाएगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट बेसिस पर किया जाएगा यानी इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवार की योग्यता, सेवा अवधि और कार्य प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए चयन किया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार से 70 हजार तक की सैलरी दी जाएगी। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन बिलकुल निशुल्क होगा।