UPSSSC Jobs: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। इस भर्ती के जरिए 1182 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 जुलाई तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का लिंक खोलें।
3. अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगइन करें।
4. अब अपनी सभी जरूरी जानकारी और CCC सर्टिफिकेट की जानकारी भरें।
5. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
6. अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ DOEACC या NIELIT का CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। उम्मीदवार का PET 2025 परीक्षा में शामिल होना भी जरूरी है। PET में योग्य स्कोर वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसी के अनुसार नियुक्ति होगी। मुख्य परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।