DRDO Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में साइंटिस्ट बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, डीआरडीओ के रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (RAC) ने साइंटिस्ट C, साइंटिस्ट D और साइंटिस्ट E के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 33 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ आरएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जून तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 33 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें साइंटिस्ट E के 2 पद, साइंटिस्ट D के 11 पद और साइंटिस्ट C के 20 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को रक्षा अनुसंधान और तकनीकी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सहित निर्धारित विषयों में प्रथम श्रेणी से डिग्री प्राप्त होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार निर्धारित कार्य अनुभव भी होना चाहिए। बता दें, अलग-अलग पदों के लिए अनुभव की अवधि और योग्यता अलग हो सकती है। इसलिए अप्लाई करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष से 45 वर्ष के बीच रखी गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियामानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले rac.gov.in पर विजिट करना होगा।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. पंजीकरण करना होगा।
4. लॉगिन कर अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
5. अंत में फीस जमा कर और फॉर्म को सबमिट कर दें।