Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में ग्रुप-सी के 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्या उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले APSSB की आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 122 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में ग्रुप-C के कई पदों को भरा जाएगा। जिसमें पर्सनल असिस्टेंट यानी स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, लाइब्रेरियन और अपर डिविजन क्लर्क (UDC) जैसे पद शामिल हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को सरकार की पे मैट्रिक्स के लेवल-5 के अनुसार वेतन दिया जाएगा. इस लेवल के तहत सैलरी लगभग 29,200 रुपये से शुरू होकर 92,300 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। पद और विभाग के अनुसार वेतन तय होगा और इसके साथ अन्य सरकारी भत्ते भी मिल सकते हैं।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।