Bank Of India Jobs: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौक़ा है। दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफ़िसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के ज़रिए कुल 205 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख़ 25 सितंबर निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन कर माँगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फ़ॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिेए 205 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें स्केल 4 के 10, स्केल 3 के 49 पद, स्केल 2 के 118 पद और स्केल 1 के 28 पद शामिल है।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लोगों को 175 रुपये शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन के आधार पर किया जाएगा।