GIMS Recruitment 2026: ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) की ओर से नॉन टीचिंग के अंतर्गत स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 100 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंस्टीट्यूट की ऑफिशियल वेबसाइट www.gims.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास राज्य चिकित्सा फैकल्टी अथवा इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग (4 साल) या बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक (2 साल का) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा INC/राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड या काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा किया हो। नर्स और मिडवाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड होना चाहिए, और GNM क्वालिफिकेशन लेने के बाद कम से कम 50 बेड वाले हॉस्पिटल में कम से कम 2 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: AAI Recruitment: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती, 21 लाख तक मिलेगी सैलरी
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को 1298/- रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि ईडब्ल्यूएस को 1298/ रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी को 944/- फीस जमा करनी होगी।
चयन प्रक्रिया
इस पद पर उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। जिसमें नर्सिंग से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में सीबीटी से मेरिट बनेगी। इसके बाद बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और आखिर में मेडिकल टेस्ट भी लिया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बिना केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी।