Rajasthan High Court Recruitment 2026: राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के जरिए 163 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की होना चाहिए। साथ ही आवेदकों को हिंदी देवनागरी लिपि का लिखित और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये एवं दिव्यांग और राजस्थान राज्य के एससी एवं एसटी उम्मीदावरों को 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।