NIOT Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) ने टेक्नीशियन ग्रेड-A (Electronics/Instrumentation) पद के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले NIOT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद Technician Grade-A भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन नंबर जनरेट करें।
4. फिर लॉग इन कर फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और एक्सपीरियंस जुड़ी जानकारी भरें।
5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
कौन कर सकता है आवेदन
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ Electronics या Instrumentation ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। ITI कोर्स NCVT से मान्यता प्राप्त या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। बता दें, संबंधित क्षेत्र में 2 साल का काम करने का एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: IOCL Executive Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में एक्जीक्यूटिव के 470 पदों पर निकली भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 14 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, पात्र सरकारी कर्मचारियों, Ex-Servicemen और Persons with Benchmark Disabilities को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात करें, तो चयनित उम्मीदवार को Pay Level-2 के तहत वेतन दिया जाएगा। यह पद Group-C श्रेणी में आता है और इसका वेतनमान 19,900 रुपये से 63,200 रुपये है।