UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस रेडियो विभाग में असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 44 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: DRDO Vacancy 2025: DRDO में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 44 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनमें अनारक्षित (UR) के लिए 20 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 4 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), गैर-क्रीमी लेयर के लिए 11 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 9 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कोई पद नहीं रखा गया है।
आयु सीमा और आवेदन शल्क
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी विधिवत मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित विषयों के साथ इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण की हो या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास की हो।