BEd recruitment 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से सहायक प्रोफेसर (B.Ed) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 107 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
आवेदन की अंतिम तारीख
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मई 2026 तय की गई है। वहीं, उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार करेक्शन विंडो के जरिए 30 मई तक सुधार कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: CBI Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
इन पदों पर होगी भर्ती
पदों की बात करें तो कुल 107 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। इनमें 80 पद सह-शिक्षा महाविद्यालयों के लिए हैं. जबकि 27 पद महिला महाविद्यालयों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री के साथ-साथ B.Ed की योग्यता भी होनी चाहिए।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन मिलेगा। वेतनमान 15,600 रुपये से 39,100 रुपये तक होगा। इसके साथ 6,000 रुपये का ग्रेड पे भी दिया जाएगा।