Recruitment For Assistant Staff Nurse: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए 300 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Railway Vacancy 2025: रेलवे पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में अप्रेंटिस के 225 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
कौन कर सकता है आवेदन
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 312 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें, इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं साथ ही उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। वहीं शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार बीएससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा होनी चाहिए।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम उम्र 32 साल रखी गई है हालांकि आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।