BPSC Civil Judge Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 173 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 मार्च तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 173 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें जनरल के 69, EWS के 17, EBS के 36, BC के 21, SC के 28 और ST के 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री इन लॉ (LLB) पास होना चाहिए।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल श्रेणी, महिला और आरक्षित श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट और नियमों के अनुसार किया जाएगा।