.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D9c7c1aef-35ae-4e06-b4df-1d3d0f673428&w=3840&q=75)
BSF Recruitment 2025: सिक्योरिटी फोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्तूबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर तय की गई है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले बीएसएफ की वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद BSF Constable GD Sports Quota 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
STEP 3. अब मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
STEP 4. लॉगिन करने के बाद बाकी विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदनशुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
391 पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 391 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना जरूरी है। साथ ही शारीरिक रूप से फिट होना भी अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 159 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, तो वहीं एससी (SC), एसटी (ST) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।