NHAI Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 60 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन GATE 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जून तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
NHAI ने डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के कुल 60 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इनमें 26 पद सामान्य वर्ग, 16 ओबीसी (NCL), 9 एससी, 4 एसटी और 5 ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भी चार पद सुरक्षित रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Jobs: बिहार में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन सिविल इंजीनियरिंग विषय के GATE 2026 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री है, वो आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
वहीं, सैलरी की बात करें, तो चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-10 का वेतनमान मिलेगा. इसमें 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।