BPSSC Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 64 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 2 जनवरी से शुरू की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 64 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें अनारक्षित के लिए 26, अनुसूचित जाति के लिए 10, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 11, पिछड़ा वर्ग के लिए 08, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 06 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 2 पद शामिल है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
हवलदार क्लर्क (अधिनायक लिपिक) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के पुरुष/महिला एंव थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इस राशि के अलावा आयोग अभ्यर्थियों से कोई अन्य राशि नहीं लेगा।