
SSC Delhi Police Recruitment 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 509 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “SSC Delhi Police Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 रात 11 बजे तक तय की गई है। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया जाएगा। बता दें, परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को टाइपिंग कौशल भी प्रदर्शित करना होगा।