.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D8a219fb5-a82d-456d-9a4a-92111e5d77b0&w=3840&q=75)
PPSC HOD Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने बागवानी विकास अधिकारी (HOD) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एचओडी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
101 पदों पर होगी नियुक्ति
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 101 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बी.एससी एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए। हॉर्टिकल्चर में एमएससी की डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा में पंजाबी भाषा की पढ़ाई की हो।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी ऊम्र में राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए पंजाब राज्य के एक्स सर्विसमैन, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा और पंजाब के एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। तो वहीं, अन्य अभ्यर्थियों के लिए-1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा।