
BTSC Hostel Manager Recruitment 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से हॉस्टल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 122 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधाकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2025 तय की गई है।
कैसे करें आवेदन?
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “BTSC Hostel Manager Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 4. अंत में आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास होटल एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा होटल मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि बिहार सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग से आने वाले लोगों को छूट दी जाएगी।