UKPSC Lecturer Vacancy 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में लेक्चरर के कुल 808 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर (यदि लागू हो तो) फॉर्म को सबमिट कर दें।
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 20 जनवरी 2026 तक चलेगी। वहीं, अगर आवेदन फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की कोई गलती हो जाती है, तो फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को 28 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक का समय मिलेगा।
यह भी पढ़ें: SSC Exam Calendar 2026-27: एसएससी परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा?
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा, संबंधित विषय से जुड़ी अन्य आवश्यक योग्यताएं भी उम्मीदवार के पास होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी प्रदान की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।