.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3b95c5d8-1797-4b72-9ab0-ff4abb11f156&w=3840&q=75)
Bombay High Court Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बॉम्बे हाई कोर्ट (BHC) ने पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस नई भर्ती के लिए कोर्ट की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2025 है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bhc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आवश्यक डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 4. अब अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
STEP 5. फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 6. इसके बाद शुल्क जमा कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास विश्वविद्यालय की डिग्री होना अनिवार्य है या उच्च न्यायालय में 8 से 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। विधि डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और उम्र 38 साल तय की गई है। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। जिसमें पास होने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि एप्लीकेशन लिंक एक्टिव कर दिया गया है, जो 1 सिंतबर 2025 को शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। आवेदन केवल निर्धारित तारीख तक ही स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।