SBI Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 100 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 जून तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक ecruitment.sbi.bank.in वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधितलिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 100 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें से जनरल के 38 पद, ओबीसी के 22 पद, ईडब्लूएस के 8, एससी के 14 और एसटी के 18 पद शामिल हैं।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 32 साल तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: IAF Recruitment 2026: एयरफोर्स में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
योग्यता
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास IIBF द्वारा जारी फॉरेक्स ऑपरेशंस का सर्टिफिकेट होना चाहिए और कम से कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 64,820 से 93,960 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।