UP Special Teacher Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अभियान के तहत कुल 58 स्पेशल टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन ईमेल के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन करने की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो गई है, वहीं आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 मार्च तय की गई है। आवेदन ईमेल के माध्यम से [email protected] पर भेजा जाएगा। बता दें, समय सीमा के अंदर भेजे गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास विशेष शिक्षा में भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) द्वारा मान्यता प्राप्त योग्यता होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को CTET या राज्य स्तरीय TET परीक्षा पास होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास RCI से जारी वैध CRR नंबर भी होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: HPCL Vacancy 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों के बाद पात्र उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट तैयार की जाएगी।
हो सकती है कानूनी कार्रवाई
आपको बता दें कि पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट और बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में दी गई जानकारी पूरी तरह सही होनी चाहिए। अगर किसी प्रकार की गलत जानकारी पाई जाती है तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।