DSSSB Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में कुल 2119 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें प्रमुख रूप से जेल वार्डर और पीजीटी टीचर के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज यानि 8 जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त 2025 है।
आवेदन की योग्यता
डीएसएसएसबी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी पदों पर योग्यता अलग-अलग तय की गई है। जेल वार्डर (पुरुष) के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। तो वहीं, पीजीटी इंग्लिश के लिए मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और बी.एड/बीए बीईडी/बीएससी बीईडी/बीईडी-एमईडी कोर्स के साथ होनी चाहिए। पीजीटी संस्कृत के लिए संस्कृत में मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bihar Police Constable Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
कितना देना होगा आवेदन शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, तो वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवार को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयुसीमा की गणना 7 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।