UPPSC Medical Officer Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर और अन्य चिकित्सा से जुड़े पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 2 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc up nic in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद One Time Registration OTR के विकल्प पर क्लिक करें और नया पंजीकरण पूरा करें।
STEP 3. अब लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 4. अंत में अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
STEP 5. फिर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2158 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें मेडिकल ऑफिसर, एलोपैथिक आयुर्वेदिक यूनानी होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, डेंटल सर्जन, वेटनरी ऑफिसर, ड्रग इंस्पेक्टर और अन्य संबंधित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
मेडिकल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री और मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना जरूरी है। वहीं आयुर्वेद यूनानी और होम्योपैथी पदों के लिए संबंधित पद्धति में डिग्री अनिवार्य है। डेंटल सर्जन के लिए BDS डिग्री और वेटनरी ऑफिसर के लिए BVSc and AH डिग्री जरूरी रखी गई है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है जबकि आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को 65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।