UKPSC Vacancy 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने साल 2026 के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. “Apply Online” लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
STEP 5. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
STEP 6. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इस भर्ती में कई पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट लाइब्रेरियन, सहायक समीक्षा अधिकारी, अनुवादक और टाइपिस्ट जैसे पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2026 तय की गई है। वहीं अगर फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 26 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 42 साल तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात की जाए तो सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 44000 रुपये से 142,000 रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा। असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद पर 47000 रुपये से 151,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। जबकि अनुवादक और टाइपिस्ट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29000 से 92000 रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा, अन्य सुविधाएं जैसे HRA, TA और बोनस भी मिलते हैं।