MPPHSCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPPHSCL) ने महाप्रबंधक, डिवीजन मैनेजर, लीगल ऑफिसर, फार्मासिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले mpphscl.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. पंजीकरण करना होगा।
4. लॉगिन कर अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
5. अंत में फीस जमा कर और फॉर्म को सबमिट कर दें।
क्या चाहिए योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, फार्मासिस्ट पद के लिए फार्मेसी से जुड़ी पढ़ाई जरूरी होगी, जबकि लीगल ऑफिसर के लिए कानून की डिग्री जरूरी मानी गई है। वहीं मैनेजर स्तर के पदों पर अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: UP Recruitment 2026: यूपी में आबकारी सिपाही के 700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु सीमा पद के हिसाब से 40 वर्ष और 45 वर्ष तक रखी गई है।
आवेदन करने की अंतिम तारीख
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिन अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाएगी, वे तय समय सीमा के अंदर सुधार कर सकते हैं। विभाग ने 22 जून से 25 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खोलने का फैसला किया है।