BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 32,388 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
3. अब लॉग इन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
4. अपने सभी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
BPSC TRE 4.0 के तहत कुल 32,388 पदों को चार अलग-अलग स्कूल स्तरों में बांटा गया है। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद हैं।कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पद रखे गए हैं और कक्षा 9 और 10 के लिए 3,877 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं, सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11 और 12 के लिए हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इस फीस का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Haryana Recruitment: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और यह पूरी परीक्षा 150 अंकों की होगी। यानी हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 1 अंक दिया जाएगा। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट तक चलेगी। इस परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू रहेगा।