RRB Station Master: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1250 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे। जो उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए सुनहरा अवसर है।
सिर्फ एक ही CBT परीक्षा होगी
रेलवे में इस बार स्टेशन मास्टर की चयन प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। पहले अभ्यर्थियों को दो चरणों CBT 1 और CBT 2 की परीक्षा देनी पड़ती थी। लेकिन अब उम्मीदवारों को केलल 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी।
चयन प्रक्रिया
सबसे पहले एक लिखित कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। CBT परीक्षा के आधार पर कुल पदों के 8 गुना सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी और अंत में अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। फाइनल सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा के अंक का 70 प्रतिशत और CBAT टेस्ट का 30 प्रतिशत वेटेज जोड़ा जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक पास होना चाहिए। इसके अलावा इसमें आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: RRC Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 2000+ पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, 23 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार स्टेशन मास्टर का पद पे लेवल-6 के तहत आता है। इस स्तर पर शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता जैसे लाभ मिल सकते हैं। रात की ड्यूटी के लिए लागू नियमों के अनुसार अलग भत्ता भी मिल सकता है। इन सभी को जोड़ने पर कुल मासिक वेतन लगभग 50,000 से 60,000 रुपये या इससे अधिक हो सकता है।